महाराष्ट्र वेदभुमी

विजय हटवार 'राष्ट्रीय सर्वोच्च सम्मान समाज रत्न' से सम्मानित


सचिन चौरसिया प्रतिनिधी

रामटेक :- अखिल भारतीय राठौर क्षत्रिय महासभा पदाधिकारी की पंचम कार्यकारिणी बैठक लोनावला जिला पुणे महाराष्ट्र में दिनांक 13 अप्रैल 2025 रविवार को रखी गई थी।जिसमें  श्री विजय हटवार जी राष्ट्रीय अध्यक्ष नमो नमो मोर्चा भारत एवं मा. सदस्य भारतीय खाद्य निगम भारत सरकार एवं मा. उपाध्यक्ष महाराष्ट्र प्रदेश भाजपा को उनके उत्कृष्ट कार्यो को देखते हुए "राष्ट्रीय सर्वोच्च सम्मान समाज रत्न" से सम्मानित किया गया है। निश्चित ही यह एक प्रतिष्ठित पुरस्कार है,जो समाज के उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों को दिया जाता है ,यह सम्मान उन लोगों को दिया जाता है, जिन्होंने समाज के विभिन्न क्षेत्रों में अपनी अद्वतीय सेवाएं  तन मन धन और अपना अमूल्य समयदान के साथ प्रदान किया है। इस तरह के पुरस्कार उन व्यक्तियों को प्रोत्साहित करता जो समाज के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। आज के वर्तमान परिवेश को देखते हुए आप हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत हैं, जो  कि इस तरह के सम्मान प्राप्त करने वाले व्यक्तियों से उत्कृष्ट कार्य करने वाले समाज के उन व्यक्तियों को भी एक नई दिशा और प्रेरणा मिलती है। जिस तरह से "राष्ट्रीय सर्वोच्च सम्मान समाज रत्न "सम्मान की तुलना "भारत रत्न पुरस्कार "से की जा सकती है जो भारत का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार कहलाता है। जिसे "भारत  समाज रत्न" पुरस्कार भी दिया जाता है, जो कि उन व्यक्तियों को दिया जाता जिन्होंने रचनात्मक कार्य करते हुए समाज सेवा, कला साहित्य विज्ञान के आदि क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान दिया हो। ठीक इसी अनुरूप अखिल भारतीय राठौर क्षत्रिय महासभा इंदौर वालों की ओर से भी श्री विजय हटवार जी को "राष्ट्रीय सर्वोच्च  सम्मान समाज रत्न" से सम्मानित किया गया है, जो  कि उनके द्वारा किए गए कार्य समाज में उत्कृष्ट योगदान को दर्शाता है। नमो नमो मोर्चा भारत के प्रदेश अध्यक्ष गुलाब सिंह गोल्हानी एवं मोर्चा परिवार की ओर से आपके द्वारा किए गए समाजोत्थान के लिए भगीरथ प्रयास, पूर्वजों के आशीर्वाद एवं कुल देवी की असीम कृपा से आपने अपने परिवार को  "राष्ट्रीय सर्वोच्च सम्मान समाज रत्न" से गौरवान्वित करने वाले पद को सुशोभित किया है। आपको दिए गए सम्मान को लेकर नमो नमो मोर्चा भारत परिवार  में हर्ष की लहर दौड़ गई है, और मोर्चा का प्रत्येक सदस्य आपके सुख समृद्धि, वैभव और सदा स्वस्थ रहकर, दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए आप सदैव  इसी तरह समाजोत्थान के कार्यों को लेकर यथेष्ठ सर्वस्य से संपन्न रहें। 

Post a Comment

Previous Post Next Post