महाराष्ट्र वेदभुमी

भारतीय नौसेना, रायगढ़ के उरण तालुका 'वूशु' खिलाड़ियों की बड़ी उपलब्धि राष्ट्रीय टीम में तीन खिलाड़ियों का चयन

नई दिल्ली/मुंबई –भारतीय नौसेना (DCP) के तीन उत्कृष्ट एथलीटों ने राष्ट्रीय चयन परीक्षणों (Selection Trials) में अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर भारतीय राष्ट्रीय वूशु टीम में अपनी जगह पक्की कर ली है। यह नौसेना और रक्षा नागरिक कर्मचारियों (Defense Civilians) के लिए अत्यंत गौरवपूर्ण उपलब्धि है।

भारतीय नौसेना के रक्षा नागरिक कार्मिक का प्रतिनिधित्व करने वाले रायगड जिल्हे के उरण तालुकासे इन खिलाड़ियों ने 'वूशु सांडा' (Sanda) स्पर्धा में अपने तकनीकी कौशल और अटूट संकल्प का प्रदर्शन किया। अब ये खिलाड़ी आगामी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत का गौरव बढ़ाएंगे।

चयनित खिलाड़ियों का विवरण:

राकेश (INS तूणीर ): 75 किग्रा सांडा वर्ग में प्रथम स्थान

सुमन कुमारी (INS तूणीर): 75 किग्रा सांडा वर्ग में द्वितीय स्थान

अनिरुद्ध दुचेपल्ली (करंजा): 80 किग्रा सांडा वर्ग में टॉप 6 में स्थान

राष्ट्रीय शिविर और अंतरराष्ट्रीय तैयारी:

इस शानदार सफलता के बाद, ये तीनों खिलाड़ी अब राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में शामिल होंगे। यहाँ उन्हें आगामी अंतरराष्ट्रीय वूशु चैंपियनशिप के लिए गहन प्रशिक्षण दिया जाएगा। भारतीय नौसेना के इन जांबाज खिलाड़ियों की सफलता से खेल जगत और रक्षा विभाग में खुशी की लहर है।

देश और नौसेना का मान बढ़ाने वाले इन तीनों चैंपियनों को भारतीय नौसेना,रक्षा नागरिक कार्मिक मुख्यालय नई दिल्ली, पश्चिमी नौसेना कमान, कमान अधिकारी तूणीर, और रायगढ़ महाराष्ट्र के द्वारा उनके उज्ज्वल भविष्य और अंतरराष्ट्रीय सफर के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी गई ।

Post a Comment

Previous Post Next Post