शहानवाज मुकादम/पनवेल
तमिळ संगम देश,विदेश मे विविधता मे एकता का संदेश देता है-डॉ,एस क्रिष्णा कुमार,
पनवेल दि.२३ डिसेंबर मे ४० साल से सामाजिक मुद्दे पर तमिळ संगम अपने २५० से अधिक सदस्य के साथ सक्रीय कार्य कर रहा है. तमिळ संगम कार्यक्रम न्यू पनवेल के शेरवली सभागृह मे आयोजित किया गया था.कार्यक्रम मे कला सांस्कृतिक संगीत नाट्य भाषण प्रबोधन जैसे विविध प्रेरणा और उत्साह जनक वातावरण मे इस उत्सव को मनाया गया.
इस कार्यक्रम का उद्देश तमिळ संस्कृती को लेकर देश विदेश मे जनजागृती हो और विविधता मे एकता का संदेश देकर तमिळ जनसमूह का प्रभाव महत्व प्रचार प्रसार से सेवा सहकार्य से सामाजिक उन्नती करणा है.
इस कार्यक्रम मे प्रमुख अतिथी रवींद्रन पिल्ले,विशेष अतिथी प्रीमियर कॉलेजचे संस्थापक अध्यक्ष डॉ. एस क्रिष्णा कुमार, तमिल संगम अध्यक्ष विजयालक्ष्मी व्यंकटरमण,
कुल गुरू हेल्प संस्थापक संजयलीला बाळकृष्ण,कॅप्टन सुनील गाडेकर, समाजसेवक प्रवीण शेंडे स्थानिक अन्य तमिळ संगम सदस्य व पदाधिकारी, पत्रकार मान्यवर बडी संख्या मे उपस्थित थे.
बच्चो के कला प्रदर्शन हुनर देख कर सभी का मनोबल बढाने के लिये विविध स्तर पर विशेष कार्य करणे पर विजेता को प्रशस्तीपत्र भेटवस्तू देकर सन्मानित किया गया. जलदी ही तमिळ संगम सदस्य सहकार्यो के सहयोग से अगले साल मे तमिळ संगम सभागृह निर्माण करने की उम्मीद करता है, ऐसा विश्वास तमिळ संगम कमिटी की ओर से कहा गया.
सभी को नये साल की शुभ कामनाये देकर स्नेह भोजन किया गया,इस कार्यक्रम को कामयाब करणे पर सभी का आभार माना गया.
अतिथी डॉ. एस क्रिष्णा कुमार ने तामिळ संगम के हर प्रस्ताव को लेकर जल्दी ही महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे जी से शिष्टमंडळ की बैठक की जाये गी ऐसा विश्वास दिलाया.
बालक बच्चो ने सॅन्टा क्लॉज परिधान कर ख्रिसमस सेलिब्रेशन मणाया ओर अंत मे इस कार्यक्रम की समाप्ती राष्ट्रगीत गाकर कि गई.
तमिल संगम अध्यक्ष विजयालक्ष्मी व्यंकटरमण ने पुरे संगम की ओर से कार्यक्रम कामयाब होणे पर सबका आभार मानकर सदैव ऐसे ही सहयोग की अपेक्षा व्यक्त की.
